{"_id":"61f825117861fd586943df13","slug":"police-arrested-two-vicious-ghazipur-news-vns6363321166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस दो शातिरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस दो शातिरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के भक्सी का डेरा तिराहा रोड से सोमवार की भोर पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को धर- दबोचा। तलाशी में उनके पास से 11 तमंचा, 10 कारतूस, एक खोखा, बाइक एवं 1500 रुपये बरामद हुआ। इसका खुलासा एसपी रामबदन सिंह ने पत्रकार वार्ता कर किया।
एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान भक्सी का डेरा तिराहा रोड पर जांच के दौरान दो शातिर अपराधी आते दिखाई पड़े। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश बाइक घुमाकर भागने लगे। इसी दौरान बाइक फिसल गइ और दोनों बदमाश गिर गए। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में अपराधियों ने अपना नाम बिहार प्रांत के भभुआ कैमूर जनपद के कुछिला थाना क्षेत्र के मुखरांव गांव निवासी अख्तर अंसारी और सेवराई गांव निवासी महावीर बताया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 11 तमंचा, 10 कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। साथ ही एक बाइक और 1500 रुपये भी बरामद हुए। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रेवतीपुर थानाध्यक्ष पन्ने लाल, उपनिरीक्षक कुलदीप शर्मा, कांस्टेबल विजय यादव, बलवंत सिंह आदि शामिल रहे।