फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police arrested three killers of youth

युवक के तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 22 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three killers of youth
सादात थाना क्षेत्र के बरवांखुर्द गांव में तीन दिन पूर्व तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान आर्केस्ट्रा में गाने की फरमाइश और इनाम देने को लेकर हुए विवाद में युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रविवार को बरवांकला मोड़ से दो नामजद आरोपियों के साथ विवेचना में एक और आरोपी का नाम प्रकाश में आने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बीते 19 मई की रात सादात क्षेत्र के बरवांखुर्द गांव निवासी शिवमूरत राजभर के पुत्र मनीष का तिलकोत्सव समारोह था। इसमें मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान चारपाई पर बैठकर डांसर को इनाम देने और गाने की फरमाइश को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई थी, जिससे ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। देर रात बरवाकलां के मनबढ़ युवक पहुंचे और शादियाबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर निवासी अनिल यादव (35) की पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता देवेंद्रनाथ यादव ने तहरीर देकर बरवां कला निवासी दो सगे भाइयों आसिफ उर्फ गोलू और सद्दाम के साथ ही गांववासी दिलावर को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनी तीन टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। सुबह करीब 7.30 बजे बरवां कला मोड़ के पास एक ही बाइक पर सवार लोग जाते दिखाई दिए। बाइक पर सवार नामजद आरोपियों को देख पुलिस ने पीछा किया। कुछ ही दूरी पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि गिरफ्तार हत्यारोपियों में आसिफ उर्फ गोलू और दिलावर है। इनके साथ तीसरा आरोपी फरियाद भी पकड़ा गया। इसे पुलिस ने विवेचना के बाद प्रकाश में लाया था। इसने ही सबसे पहले झगड़े की शुरुआत की थी। गिरफ्तार आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। तीसरे नामजद आरोपी सद्दाम की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed