फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police arrested three including mother-in-law

सास-ससुर सहित तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 27 Dec 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three including mother-in-law
क्षेत्र जगदीशपुर में एक सप्ताह पूर्व महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में पुलिस ने सोमवार को सास-ससुर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर दिया। चार आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। अन्य छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जगदीशपुर गांव में बीते 20 दिसंबर की देर रात विधवा महिला गुड्डून देवी की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता ने सास-ससुर सहित 13 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। बीते 21 दिसंबर को पुलिस ने महिला का शव वीरपुर घाट के पास गंगा से बरामद कराया था। पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। करीब पांच दिन पूर्व पुलिस ने आरोपी जेठ सहित चार को गिरफ्तार करने के साथ शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त वाहन भी बरामद कर लिया था। ऐसे में नौ और आरोपियों की धर-पकड़ को लेकर दबिश जारी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कनुवान यूबीआई बैंक से पहले पुलिया के पास ससुर चतुरी सिंह, जेठ महिपाल सिंह और सास मीरा देवी मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को धर-दबोचा। जबकि छह अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सास-ससुर सहित तीन का चालान कर दिया गया है। चार को पूर्व में सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। छह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed