{"_id":"61ae4c21b007f537b362f775","slug":"police-arrested-four-vicious-robbers-ghazipur-news-vns626472274","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर चार लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिर चार लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद और मुहम्मदाबाद पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार की रात कासिमाबाद थाना क्षेत्र के डाही पुलिया के पास से घेराबंदी करके चार लुटेरों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर तीन असलहा, चार कारतूस सहित लूट की बाइक, मोबाइल के साथ ही लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद किया।
एसपी रामबदन सिंह ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि कासिमाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय पुलिस टीम के साथ रात के समय क्षेत्र में भ्रमणशील थे और गंगौली चट्टी पर मौजूद थे। इसी बीच क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह और प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदाबाद टीम के साथ वहां पहुंच गए। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइकों पर चार बदमाश मुहम्म्दाबाद से कासिमाबाद की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम डाही पुलिया पर पहुंचकर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर में दो बाइकों पर चार लोग आते दिखाई पड़े। पास आने पर जैसे ही रुकने का इशारा किया, वह बाइक घुमाकर भागना चाहे, पुलिस ने घेरेबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 12 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस, 303 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस, 315 बोर का एक रिवाल्वर, दो कारतूस, लूट की एक बाइक के साथ लूट में प्रयुक्त एक अन्य बाइक और मोबाइल और 460 रुपये बरामद हुए। गिरफ्त में आए लुटेरे मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर उसरी निवासी रामबाबू यादव उर्फ माखू, अभिषेक यादव उर्फ बेल्डर और यही के विशाल यादव तथा मरदह थाना क्षेत्र के महिपालपुर निवासी सिंटू राजभर हैं। गिरफ्तारी एवंबरामदगी के संबंध में शातिरों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जा रहा है।