{"_id":"dbdfd45ebd241624ba6b767533bdaefd","slug":"police-arrested-at-htyaropion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हत्यारोपियों को दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने हत्यारोपियों को दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 10 May 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के खजुहां गांव स्थित एक ईंट भट्ठे के पास गत 28 अप्रैल की रात गंगौली निवासी सराफ लल्लन वर्मा से लूट और हत्या की घटना का कासिमाबाद पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट के जेवरात और 18 हजार रुपये बरामद किया गया है। हत्या में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में आरोपियों को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि गंगौली गांव निवासी लल्लन वर्मा की वेदबिहारी पोखरा पर सराफा की दूकान है। वह रोज की तरह 28 अप्रैल की रात भी दूकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान गांव से कुछ पहले ही खजुहा ईंट भट्ठा के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी और जेवरात रखा बैग लेकर भाग निकले थे।
मृतक के पुत्र पारस वर्मा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में रविवार सुबह 6 बजे थानाध्यक्ष आरके ओझा को सूचना मिली कि लल्लन की हत्या में शामिल दो युवक डांही पुलिया पर बाइक के साथ खड़े हैं। यह सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हरकत में आ गए और पुलिस कर्मियों के साथ पुलिया पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही दोनों वहां से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बड़ेसर थाना के भोपतपुर गांव निवासी सुभाष सिंह यादव तथा नोनहरा थाना क्षेत्र के सिउरीडीह गांव निवासी अभिमन्यु उर्फ मन्नू सिंह है। इनके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो बाइक के साथ ही लूट के जेवरात और 18 हजार नकदी बरामद किया गया है। बताया कि पकड़ा गया सुभाष यादव गैंगेस्टर में भी निरुद्ध है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले का एक आरोपी डाही गांव निवासी सोनू सिंह अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है, वह भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।