फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PM modi will inaugurate medical college in ghazipur

गाजीपुर: पीएम मोदी नौ जुलाई को मेडिकल कॉलेज का करेंगे लोकार्पण, 24 एकड़ में 240 करोड़ की लागत से बना

Sun, 04 Jul 2021 08:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 04 Jul 2021 08:15 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज के भवनों को अंतिम रूप देने में कार्यदायी संस्था जुटी हुई हैं। कॉलेज का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

विज्ञापन
PM modi will inaugurate medical college in ghazipur
पीएम मोदी करेंगे मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ जुलाई को राजकीय मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर कार्यदायी संस्था भवनों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। हालांकि अब तक 80 प्रतिशत ही कार्य पूर्ण हुआ है। इधर लखनऊ में निर्माण कार्य को लेकर होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए प्राचार्य प्रगति रिपोर्ट लेकर पांच जुलाई को रवाना हो रहे हैं।

विज्ञापन


जनपद को उच्चस्तरीय एवं बेहतर चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने के लिए नगर के आरटीआई मैदान के करीब 24 एकड़ में 220 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हुआ था। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड आजमगढ़ की ईकाई को भवन निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में बनने वाले भवनों में प्रशासनिक कक्ष, लाइब्रेरी, एकेडमिक, कैफेटेरिया, लेक्चर हाल, आडिटोरियम के अलावा 100 छात्र-छात्रों के लिए हास्टल, नर्सेज हॉस्टल के अलावा डॉक्टरों के रहने के लिए 56 आवास, टाइप थ्री के 20, टाइप फोर के 20, टाइप फाइप के आठ आवास बनाने का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है। करीब 80 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुके कॉलेज में अभी फर्नीचर का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें खिड़की, दरवाजा, पंखा, बेंच आदि का कार्य पूर्ण नहीं हुआ। इसी दौरान लोकार्पण की तिथि निर्धारित होने के बाद शेष बचे कार्यों को पूर्ण करने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से पूरी ताकत झोंक दी गई है, जिससे लोकार्पण तक शेष कार्यों को पूर्ण किया जा सके।

इस सप्ताह मिलेंगे आठ प्रोफेसर
राजकीय मेडिकल कॉलेज में 11 प्रोफेसरों ने करीब एक माह पूर्व पदभार ग्रहण कर लिया था। इस सप्ताह आठ नए और प्रोफेसर मिल जाएंगे। ऐसे में कालेज संचालन को लेकर विभिन्न विधा के 19 प्रोफेसर हो जाएंगे, जिससे छात्र-छात्राओं के एडमिशन लेने के बाद पढ़ाई शुरू होने पर किसी तरह की अड़चन न आए।

15 सितंबर से आने लगेंगे छात्र
राजकीय मेडिकल कॉलेज में 15 सितंबर से छात्रों के आने का क्रम शुरू हो जाएगा। हालांकि 10-15 अगस्त तक दखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होने की उम्मीद है। ऐसे में प्रथम बैच में 100 सीटों पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश होगा। इसको लेकर भी मेडिकल प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।

सड़क का निर्माण कार्य है बाकी
राजकीय मेडिकल कालेज तक जाने वाले मार्ग को सुदृढ़ करने के ऊंचा करने का भी कार्य होगा। इसके अलावा परिसर में भी सड़क निर्माण कराया जाना है। परिसर और बाहर की सड़कों को ऊंचा कराने को लेकर भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे आवागमन की सुविधा बहाल हो सके। इसको लेकर भी कार्ययोजना का तैयार करने में कालेज प्रशासन जुटा हुआ है।

चार फ्लोर तक पूर्ण हो जाएगा भवन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन सीएमओ कार्यालय परिसर में बन रहे 300 बेड के अस्पताल के चार फ्लोर तक का कार्य जुलाई माह के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण हो जाएगा, जिससे ओपीडी का कार्य शुरू हो जाएगा। कार्यदायी संस्था की ओर से इसके भवन को पूर्ण कराने को लेकर कार्य तेज कर दिया है, जिससे निर्धारित समय के अंदर चार फ्लोर तक कार्य पूर्ण कराकर कालेज को सुपुर्द किया जा सके।

नौ जुलाई को प्रधानमंत्री मेडिकल कालेज का लोकार्पण करेंगे। 80 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण हो चुका है। अभी फर्नीचर संबंधित कार्य शेष हैं। इसे भी दो सप्ताह के अंदर पूर्ण करा लिया जाएगा। -डॉ. राजेश सिंह, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज (गाजीपुर)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed