फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pledged to follow morality and honesty in public life

सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और ईमानदारी का पालन करने का संकल्प लिया

Wed, 23 Dec 2020 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Pledged to follow morality and honesty in public life
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में कार्यालय समता भवन पर देश के पांचवें प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और ईमानदारी का पालन करने एवं देश में आंदोलनरत किसानों की मांगों के समर्थन में लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि आज देश का किसान घोर संकट में है। मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते जब देश का किसान सड़कों पर आंदोलनरत है, ऐसे समय इस देश का किसान चौधरी साहब को बड़ी शिद्दत से याद कर रहा है। वह महसूस कर रहा है कि अगर आज चौधरी साहब होते तो किसानों को यह दुर्दशा न झेलनी पड़ती। वह मजदूरों एवं गरीबों के मसीहा थे। चौधरी साहब कहा करते थे कि असली भारत गांव में बसता है। अगर देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाना है तो पुरुषार्थ करना होगा और राष्ट्र तभी संपन्न हो सकता है जब उसके ग्रामीण क्षेत्र का उन्नयन हो तथा ग्रामीण क्षेत्र की क्रय शक्ति अधिक हो। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर 25 दिसंबर को सभी गांवों में घेरा डालकर किसान चौपाल लगाने का निर्देश दिया। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि वह सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर थे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, डॉ. नन्हकू यादव, राजेश कुशवाहा, रामवृक्ष यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय यादव, मुन्नन यादव, गोपाल यादव, निजामुद्दीन खां, अशोक बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, डॉ. समीर सिंह, राजेश गोड़, सुनील यादव, सिकंदर कनौजिया, परशुराम बिंद, रजनीश यादव, अमित ठाकुर, विनोद पाल, सदानंद यादव आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन

देवकली संवाददाता के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती कुसुमी खुर्द सिरगिथा में ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेकन यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर धनेश्वर पीजी कालेज के प्रबंधक कन्हैया यादव ने कहा चौधरी साहब का संपूर्ण जीवन किसानों के प्रति समर्पित रहा। कार्यक्रम में तहसीलदार यादव, पन्नालाल यादव, कमला यादव, दरोगा यादव, रामलोचन यादव, विनोद यादव, देवनाथ कुशवाहा आदि मौजूद थे। संचालन सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव ने किया। भाजपा नेता सत्यदेव यादव प्रधान के नेतृत्व में विकास भवन परिसर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed