{"_id":"6175ac8285bc73399c39f545","slug":"piya-made-with-a-sieve-ghazipur-news-vns619074716","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलनी से किया पिया का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ पर चलनी में चंद्र दर्शन करती विवाहिता।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
गाजीपुर। पति के दीर्घायुु होने की कामना लेकर रखा जाने वाला करवा चौथ का पर्व रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सौभाग्यवती महिलाओं ने विश्वास और प्रेम के साथ पर्व को मनाया। शाम को संजने-संवरने के बाद रात में व्रती महिलाओं ने चांद देखकर चलनी से पिया का दीदार किया। बाद में पति ने अरघे से पत्नी को पानी पिलाकर व्रत का पारण कराया। त्योहार को लेकर घरों में उत्सव का माहौल रहा। महिलाओं की भी व्यस्तता बनी रही। करवाचौथ पर छिटपुट खरीदारी का क्रम आज भी बना रहा। मिश्रबाजार सहित कई स्थानों पर महिलाएं दुकानों से पर्व से संबंधित सामान खरीदती नजर आई। शाम को पांच बजे के बाद व्रती महिलाओं के सजने-संवरने का क्रम शुरू हो गया था। कई महिलाओं ने आकर्षक मेहंदी भी रचाई थी। पर्व की तैयारी में घर की अन्य महिलाओं ने भी हाथ बंटाया। उनके उत्साह के चलते घरों का माहौल खुशनुमा बना रहा। दिन भर व्रत रहने के बाद देर शाम को आखिरकार वह समय आ ही गया, जिसका सौभाग्यवती महिलाओं को इंतजार था। चांद के निकलने बाद सोलह श्रृंगार किए व्रत रखने वाली सुहागिनें विधि-विधान के मुताबिक पूजा की थाली और चलनी लेकर मकान की छतों पर पहुंची। चलनी से चांद का दीदार किया। कई महिलाओं ने अपने आंगन या घर के बाहर खड़े होकर चांद का दीदार किया। चांद के दर्शन के बाद परंपरा के अनुसार पति ने अरघे से पत्नी को पानी पिलाकर मुंह मीठा कराया। पर्व को लेकर व्रत रहने वाली सुहागिनों के घर में खुशी का माहौल था। व्रती महिलाओं के साथ ही परिवार की अन्य महिलाओं का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। देर रात तक पर्व की खुशियां घरों में दिखाई और सुनाई देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।