{"_id":"825af9e577dede18024b51fb0888bbf2","slug":"pippa-bridge-passers-trounced-by-drowning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपा पुल डूबने से राहगीरों की फजीहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपा पुल डूबने से राहगीरों की फजीहत
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 27 Mar 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
नगर स्थित गंगा घाट पर बना पीपा पुल अचानक जलस्तर बढ़ने से डूब गया। इससे राहगीराें, व्यापारियाें, छात्र-छात्राआें, उपभोक्ताओं आदि को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को पानी से होकर जाना पड़ रहा है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है।
पिछले दो दिनों से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। इसकी वजह से जमानिया और मुहम्मदाबाद पीपा पुल का स्लीपर पानी में डूब गया है। जमानिया नगर के सभासद पंकज यादव, सभासद अभय शंकर सोनी, सभासद विपीन श्रीवास्तव, सभासद संतोष वर्मा, अजय गुप्ता, नितिश चौधरी आदि का कहना है कि इस समस्या को दूर करने के लिए पीडब्लूडी के कर्मचारियाें को आगे आना चाहिए तथा रास्ते को सही करना चाहिए ताकि लोगों की परेशानी खत्म हो ।