फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pilgrims asked for vows by paying obeisance at Baba's tomb

Ghazipur News: बाबा की मजार पर मत्था टेक कर जायरीनों ने मांगी मन्नतें

Fri, 03 Feb 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims asked for vows by paying obeisance at Baba's tomb
मुहम्मदाबाद के शाहनिंदा में शाहनिंदपीर की मजार पर दुआख्वानी करते जायरीन। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
मुहम्मदाबाद। नगर के शाहनिंदा स्थित हजरत शाहनिंद पीर गाजी रहमतुल्लाह अलैह का 723वां सालाना उर्स शुक्रवार को अकीदत से मनाया गया। इस दौरान कई जिलों से आए जायरीन से आस्ताना गुलजार रहा। लोगों ने हाजिरी लगाई और फतिहा पढ़ कर मन्नतें मांगी। मजार शरीफ पर बाद नमाजे फज्र कुरानख्वानी में खासी संख्या में जायरीन ने शिरकत की। दोपहर में मिलाद शरीफ और शाम को चादरपोशी हुई। पूरे दिन क्षेत्र में मेला लगा रहा जिसमें महिलाओं एवं बच्चों ने जमकर खरीदारी की। उर्दू माह की 11 रजब को प्रति वर्ष मनाए जाने वाले इस उर्स में आसपास के जिलों मऊ, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, चंदौली एवं बिहार से भी बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे थे। उन्होंने मन्नत की चादर चढ़ाई और तबर्रुक बांटा। कव्वाली से माहौल नूरानी होता रहा। ऐसी मान्यता है कि शाहनिंद पीर की मजार पर सच्चे मन से मन्नत मांगने वालों की मन्नत जरूर पूरी होती है। पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद, ताबिश अकरम, मोहम्मद शकील सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दुआख्वानी में शिरकत की। आयोजन समिति के सदस्य जमीलुद्दीन अहमद उर्फ जुल्लू, कुर्बान राईनी, अनवर राईनी, वकार अहमद, वसीम, शकील अहमद आदि उर्स को सफल बनाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed