{"_id":"61ba2bbd7c5a3203e968898d","slug":"pharmacists-boycott-work-for-two-hours-ghazipur-news-vns6281090161","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्टों ने दो घंटे किया कार्य बहिष्कार, भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्टों ने दो घंटे किया कार्य बहिष्कार, भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आंदोलन के तीसरे चरण के सातवें दिन बुधवार को फार्मासिस्टों ने मांगों के समर्थन में जिला और महिला अस्पताल सहित सीएचसी-पीएचसी पर हुंकार भरी। साथ ही दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। चेताया कि यदि मांगे पूरी नहीं की गईं तो बेमियादी हड़ताल की जाएगी।
अध्यक्ष डा. ओमकार नाथ पांडेय के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर एवं जनपद के मंत्री डा. रमेश चंद्र के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में 20 सूत्री मांगों पर चरणबद्ध आंदोलन सांकेतिक रूप से चलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार शासनादेश जारी नहीं कर रही है। 17 दिसंबर से 19 दिसंबर तक कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा, जिसमें आकस्मिक सेवाएं एवं पोस्टमार्टम सेवाएं बाधित नहीं रहेंगी। अगर सरकार 20 सूत्री मांगों पर शासनादेश जारी नहीं करती है तो 20 दिसंबर जनपद सहित प्रदेश के सभी प्रभारी अधिकारी चीफ फार्मासिस्ट और फर्मासिस्ट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकीजिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। कार्य बहिष्कार में डा. विजय श्रीवास्तव, डा. इमरान, डा. मसूद, डा. कबीर अहमद, डा. भजनलाल, डा. अजय सिंह, डा. ओमकार नाथ पांडेय, डा. आशुतोष गुप्ता, डा. राजीव श्रीवास्तव, डा. आशीष, डा. राजनाथ सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।