{"_id":"d2a497d8731463e9da0dcb8b5ac75b69","slug":"pg-college-students-did-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कालेज में छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कालेज में छात्रों ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कालेज में सोमवार को स्नातक की बची सीटों पर हो रही काउंसलिंग में अनियमितता का आरोप लगाते हुए छात्रों ने जमकर हंगामा किया। कालेज गेट में ताला बंद कर कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे तथा छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
पीजी कालेज में बढ़ी हुई 260 सीटों केे लिए काउंसलिंग किया जा रहा था। छात्रों ने हो रही काउंसलिंग में अनियमितता एवं बिना मेरिट के प्रवेश के लिए चयनित करने पर हंगामा किया॥। काउंसलिंग बंद कराकर गेेट में ताला बंद करा दिया। इसके बाद कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।
कालेज प्रशासन ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम नेहा प्रकाश, सीओ वेद प्रकाश सिंह, कोतवाल प्रभारी केके मिश्रा पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। छात्र नेताओं का आरोप था कि कालेज प्रशासन मनमाने और गलत तरीके से अपने लोगों का काउंसलिंग करवा रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम ने कालेज प्राचार्य को बुलाकर छात्रों के साथ वार्ता कराकर मामले को शांत कराया। एसडीएम नेहा प्रकाश ने छात्रों को आश्वासन दिया कि कोई गलत काउंसलिंग नहीं कराई जाएगी। अगर ऐसा होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में प्राचार्य डा. हरिहर सिंह ने कहा कि मेरिट के आधार पर बचे हुए 260 सीटों पर कांउसलिंग पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है। सीट की अपेक्षा दोगुना छात्रों को बुलाया गया है और मेरिट के आधार पर ही कांउसलिंग की जाएगी।