फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PET: Data interpretation questions confused the candidates

पीईटी : डाटा इंटरप्रिटेशन के सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया

Sun, 07 Sep 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
PET: Data interpretation questions confused the candidates
शहर के रोडवेज बस डिपो प​रिसर में पीईटी के परीक्षार्थियों से भरी मऊ-आजमगढ़ को जाने वाली बस। संवा
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में शनिवार को पहले दिन दोनों पालियों को मिलाकर 16560 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी ,लेकिन प्रशासन की सख्ती देख 3825 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर केंद्रों के बाहर निकले कई परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में गणित से संबंधित डाटा इंटरप्रिटेशन (डीआई) के सवालों ने खूब घुमाया। यही नहीं रिजनिंग और सामान्य ज्ञान के सवालों ने भी उलझाए रखा। हालांकि जिन्होंने तैयारी की थी, उन्होंने दो घंटे में सभी सवालों को हल किया।पीईटी परीक्षा दोनों पाली में 8280-8280 सहित कुल 16560 अभ्यर्थियों को देनी थी। इसके लिए 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसकी शुचिता बनाए रखने के लिए 5 जोनल, 19 सेक्टर और 19 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। पहली पाली में सुबह 10 बजे से आयोजित परीक्षा के लिए चेकिंग के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पहली पाली में 8280 में 1923 एवं द्वितीय पाली में 8280 परीक्षार्थियों में 1902 अनुपस्थित रहे। पहले दिन की परीक्षा में 77.02 फीसदी यानी 12735 उपस्थित रहे। दोनों पाली में परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले कई परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र ईजी-टू-माडरेट था। उनका कहना था कि सामान्य अध्ययन के सवाल वर्तमान समय के थे, जिनसे कुछ दिक्कत हुई। यही नहीं गणित से जुड़े डाटा इंटरप्रिटेशन के सवाल भी उलझाऊ थे। जबकि कुछ ने बताया कि बीते वर्ष की तुलना में प्रश्नपत्र संतोषजनक था। उधर,जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा ने पहली पाली की परीक्षा में स्वामी सहजानंद पीजी कालेज एवं इंटर काॅलेज, करंडा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कहीं से भी नकल की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा दूसरे दिन रविवार को भी दो पालियों में होगी। सुबह 10 से 12 और दिन में 3 से 5 बजे तक 19 केंद्रों पर होगी। प्रत्येक पाली में 8280 सहित 16560 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। अपर जिलाधिकारी (वित्त-राजस्व) दिनेश कुमार ने बताया कि पहले दिन पीईटी की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन




बस और रेलवे स्टेशनों पर रही भीड़ -गाजीपुर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा देने सैकड़ों परीक्षार्थी मिर्जापुर, चंदौली, कुशीनगर, मऊ आदि शहरों से यहां पहुंचे थे। उनको केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा संपन्न होने के बाद रेलवे एवं बस स्टेशन पर काफी भीड़ रही। संबंधित जगहों के लिए बसें न होने से उन्हें आसपास के जिलों के लिए बसों का इंतजार करना पड़ा। तेज धूप और गरमी की वजह से वह हलकान रहे। परीक्षा देने पहुंचे दर्जनों अभ्यर्थी आवागमन की व्यवस्था से परेशान रहे।
विज्ञापन

बोले परीक्षार्थी.......
गणित में डीआई के सवालों ने उलझा दिया था। कई सवाल घुमाने वाले थे। इसे हल करने में समय अधिक लगा। यही नहीं करेंट अफेयर्स के सवाल भी कठिन थे।- दीपक सिंह, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ प्रश्न कठिन थे तो कुछ सरल भी थे। पेपर उम्मीद के मुताबिक नहीं आया। डीआई के सवालों ने हल होने में समय लिया। अभी और तैयारी की जरूरत है। अब परीक्षा परिणाम का इंतजार है।- गोल्डी, मऊ

बीते वर्ष की तुलना में प्रश्नपत्र बेहतर था। सवाल पाठ्यक्रम से थे। पेपर सही हुआ है। पेपर थोड़ी बहुत तैयारी करने वालों को कठिन लगा होगा। अब परीक्षा परिणाम का इंतजार है।- अरुण कुमार, कुशीनगर


डीआई के सवालों को हल करने में समय ज्यादा लगा। करेंट अफेयर्स के प्रश्न भी हाल के वर्षों से संबंधित थे। कुल मिलाकर पिछली बार से कुछ कठिन पेपर आया है।- नेहा, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed