फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Performance for road construction

सड़क निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 21 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 21 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Performance for road construction

 फुल्लनपुर बाईपास पर बीते शुक्रवार की रात गड्ढे के चलते भूसी लदा एक ट्रक

विज्ञापन
पलट गया। इसकी वजह से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। इससे आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एडीएम मुरलीधर मिश्र ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर तलब किया और सड़क के मरम्मतीकरण का कार्य शुरू कराया। इसके चलते फुल्लनपुर बाईपास पर चार घंटे के लिए रूट डायवर्ट कर दिया गया।


विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि फुल्लनपुर बाईपास की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं सड़क के एक तरफ नाले का निर्माण भी हो रहा है। इसके चलते सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते शुक्रवार की रात मार्ग से गुजरते समय भूसी लदा ट्रक गड्ढे में पलट गया। इसके चलते मार्ग पर आवागमन में राहगीरों को काफी परेशानी हुई।

सूचना पर  एडीएम मुरलीधर मिश्र मौके पर पहुंचे और लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुरेंद्र नाथ यादव को तलब करते हुए सड़क के मरम्मतीकरण का कार्य तत्काल शुरू कराने का निर्देश दिया। इस पर मरम्मतीकरण कार्य शुरू करा दिया गया। इस मौके पर विवेक सिंह शम्मी के साथ फुल्लनपुर प्रधान सोनू यादव, दीपक सिंह, अनिल यादव, राकेश यादव, अरविंद, श्याम लाल, कलंबर, शेषनाथ, सुरेंद्र, राहुल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed