फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People seen walking on the streets breaking the lockdown

लाकडाउन तोड़ सड़कों पर घूमते दिख रहे लोग

Sat, 18 Apr 2020 05:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
People seen walking on the streets breaking the lockdown
लाकडाउन के दुसरे चरण में दुल्लहपुर के संब्जी मंडी में लगी भीड़। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले भर में चल रहे लाकडाउन का कहीं-कहीं उल्लंघन भी किया जा रहा है। बाजारों तथा बैंकों में इसकी जबरदस्त अनदेखी की जा रही है। शाम के समय ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर लोग समूह में टहलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि दिन में सन्नाटा दिखाई दे रहा है लेकिन सुबह और शाम के समय यह नजारा अवश्य देखने को मिल जा रहा है। इधर अधिकारी भ्रमणशील रहकर सख्ती बना रहे हैं।
विज्ञापन

खानपुर संवाददाता के अनुसार, वाराणसी जोन के एडीजी बृजभूषण शुक्रवार की देर शाम यहां पहुंचे तथा गाजीपुर-वाराणसी, गाजीपुर-आजमगढ़ और जौनपुर की सील हुई सीमा का निरीक्षण किया। राजवारी पुल पर से भी इलाके का निरीक्षण किया तथा वहां नया बैरियर लगवाया। कहा कि जिले की सीमा सील किया जाना बहुत ही महत्वपूर्ण है। गंगा और गोमती नदी में मछली पकड़ने या नाव चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोई इधर से उधर नाव का संचालन नहीं करेगा। सेवराई संवाददाता के अनुसार भदौरा बाजार में भीड़ बढ़ जाने के कारण उसे बंद करवा दिया गया। पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र के दुकानदारों और लोगों में हड़कंप की स्थिति मची रही। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कर और बार-बार मनाही के बावजूद लॉकडाउन तोड़ने एवं गैर जरूरी दुकानों को खोल रहे हैं। दुबिहा संवाददाता के अनुसार सड़कों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रह रहा है लेकिन शाम के समय लोग सड़कों पर टहलते देखे जा रहे हैं। इसका उल्लंघन करने वालों को पुलिस समझा-बुझाकर घेर भेज रही है। बाजार में सब्जी, राशन और दवा की छिटपुट दुकानें शाम के समय खुली देखी गई। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा ने स्थानीय तथा आसपास के बाजारों में घूमकर लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया लेकिन लोग इसे अब नजर अंदाज करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed