फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People roaming freely in markets without a block unlock-to mask

अनलॉक-टू बिना मास्क के बाजारों में खुलेआम घूम रहे लोग

Mon, 06 Jul 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
People roaming freely in markets without a block unlock-to mask
कासिमाबाद। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद अनलॉक-टू में जैसे ही यहां के बाजार खुले हैं लोग बिना मास्क के बाजारों में खुलेआम घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। अगर स्थिति यही रही तो इस खतरनाक बीमारी से बचना मुश्किल हो जाएगा। इस मामले में प्रशासन की शिथिलता से आम जनता में आक्रोश है। कासिमाबाद बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें पहली जुलाई से पूरी तरह से खुल गई हैं। दुकानें खुलने से बाजारों में रौनक तो आ गई लेकिन लोगों में कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी का भय कहीं नहीं दिख रहा है। यही कारण है कि चाय-पान की दुकान हो या रेडीमेड गारमेंट्स की, फल आदि सभी दुकानों पर बिना मास्क लगाए पुरुष एवं महिला खरीदारी करते दिख रहे हैं। यही नहीं, बाजारों में झुंड में घूमते हुए भी नजर आ रहे हैं। आम लोगों पर जारी गाइडलाइन का कोई असर नहीं दिख रहा है। बुद्धिजीवियों का आरोप है कि जब से बाजार खुले हैं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से निष्क्रिय हो गया है। यही कारण है कि लोगों के अंदर से डर खत्म होता दिख रहा है। यह स्थिति कासिमाबाद सहित क्षेत्र की सभी बाजारों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के चट्टी-चौराहों पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed