फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People feeling the need to operate a bus going to Kanpur via Bahariyaabad

बहरियाबाद होकर कानपुर जाने वाली बस के संचालन की जरूरत महसूस कर रहे लोग

Tue, 13 Jul 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
People feeling the need to operate a bus going to Kanpur via Bahariyaabad
कुछ वर्ष पहले बहरियाबाद होकर कानपुर जाने वाली राजकीय परिवहन निगम की बस पुन: चलाए जाने की मांग अब पुन: जोर पकड़ने लगी है। इस बस के बंद हो जाने से सादात, मजुईमोड़, प्यारेपुर, बहरियाबाद और उसके आसपास के कई गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। करीब तीन वर्ष पहले उक्त मार्ग पर राजकीय परिवहन निगम की इस बस के संचालन से यहां के लोगों को लखनऊ एवं कानपुर की यात्रा सुविधा उपलब्ध हो रही थी। इस मार्ग पर निजी यात्री बसें भी संचालित होती रहीं। सवारियों को लेकर आए दिन निजी बस संचालकों एवं राजकीय परिवहन निगम के चालकों एवं परिचालकों में नोकझोंक की वजह से विभाग ने उक्त मार्ग पर कानपुर के लिए संचालित रोडवेज की बस सेवा को निरस्त कर दिया। विभागीय कर्मियों की मानें तो निजी बस संचालकों की वजह से निगम की बस को सवारी नहीं मिल पाती थी। इसलिए निगम की बसों को नुकसान हो रहा था। प्यारेपुर के सुदामा यादव, रमेश राजभर, बेचन एवं आशीष पांडेय ने बहरियाबाद होकर कानपुर तक जाने वाली उक्त बस के पुन: संचालन के लिए केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय को पत्र लिखकर उनका ध्यान आकर्षित कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed