फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People are not agreeing... taking oil without helmet

Ghazipur News: नहीं मान रहे लोग... बिना हेलमेट ही ले रहे तेल

Thu, 04 Sep 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
People are not agreeing... taking oil without helmet
शहर के गोराबाजार स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट बाइक सवार के बाइक में पेट्रोल भरता कर्मी। संव
गाजीपुर। जिले में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान का असर दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीण इलाकों में तो दूर नगर के प्रमुख पंपों पर बिना हेलमेट ही बाइकों में धड़ल्ले से पेट्रोल भरे जा रहे हैं। छह महीने पहले ही इस अभियान को सख्ती से लागू करने का निर्देश शासन ने जारी किया था, लेकिन सिर्फ पोस्टर पर स्लोगन लिख कर जिम्मेदारों ने अभियान की इतिश्री कर ली। वहीं, लोग भी नहीं मान रहे, वे भी बिना हेलमेट लगाए सफर कर रहे हैं जबकि इस अभियान का उद्देश्य ही लोगों की जान की सुरक्षा है।आवागमन की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। यहीं नहीं कम समय में दूर-दराज इलाकों और गैर जनपदों तक लोग आसानी से पहुंच जा रहे हैं, लेकिन सड़क हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। स्थिति यह है कि आठ महीने में सिर्फ सड़क हादसे में 200 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। इसमें मरने वालों की उम्र 18 वर्ष से 45 के बीच में हैं। यहीं नहीं हादसे में मृत लोगों में करीब 75 प्रतिशत बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले शामिल है। ऐसे में सिर में गंभीर चोट उनके लिए घातक साबित हुई है। सड़क हादसों के बढ़ रहे आंकड़ों को देखते हुए शासन ने नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान को प्रमुखता से लागू करने का निर्देश पेट्रोल पंप संचालकों को दिया था। यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सड़क हादसे में अधिकांश की मौत सिर में चोट लगने से हुई है। हेलमेट जांच और चालान की डर से बाइक सवार न लगाए, जीवन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से हेलमेट लगाएं। वहीं, एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि अभियान को सख्ती से लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed