फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People are being encouraged to conserve water

जल संरक्षण के लिए लोगों को किया जा रहा प्रोत्साहित

Wed, 07 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
People are being encouraged to conserve water
बारिश के पानी को संरक्षित कर भूगर्भीय जल संचयन अब समय की मांग बन गई है। दिन पर दिन बढ़ रहे लगातार जल संकट से उबरने के लिए क्षेत्र की सरकारी प्रतिष्ठान भी बारिश का पानी सहेजने के लिए उपक्रम कर रहे हैं। लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा। बारिश का पानी भी तालाब में संरक्षित होगा। इससे वर्ष भर तालाब में पानी लबालब बना रहेगा। ग्राम पंचायत फेफरा में हो रहे तालाब की खोदाई कार्य को देख अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी नितेश कुमार सिंह ने खुशी जाहिर की। कहा कि क्षेत्र और गांव में पानी का जलस्तर नीचे नहीं जाएगा। फसलों की आवश्यकतानुसार किसान सिंचाई कार्य में भी तालाब के पानी का उपयोग कर सकेंगे। इस भयंकर गर्मी में मवेशियों और पक्षियों को भी पीने का पानी मिल सकेगा। कहा कि सभी ग्राम पंचायतें तालाबों को बेहतर तरीके से खोदाई कराएं, जिससे तालाबों में पानी भरा हो और जल संरक्षण को बढ़ावा मिले। तालाब के किनारे अच्छे पौधे लगाए जाएं, जिससे तालाब पर हरियाली नजर आए। वर्षो से कोविड-19 महामारी का दंश झेल रहे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना/मनरेगा मजदूर जो बेरोजगार होकर भूखमरी के कगार पर पहुंच चुके थे। कार्य शुरू कराकर इनको रोजगार देने का काम किया गया। गांव में चकरोड, पोखरा, पोखरी, तालाब, नहर, वृक्षारोपण के साथ अन्य विकास कार्य तेजी से जारी है। इस सबंध में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी नितेश कुमार सिंह ने बताया कि 63 गांव में से 57 ग्राम पंचायत में शासन के मंशा अनुसार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत विकास कार्य चल रहा है,आगे यह कार्य और गतिशील होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed