फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PCS exam will be held at 29 centers in the district

जिले के 29 केंद्रों पर होगी पीसीएस की परीक्षा

Sun, 17 Oct 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
PCS exam will be held at 29 centers in the district
गाजीपुर। पीसीएस-2021 (पी) की परीक्षा में यहां करीब 13 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनके लिए जिले में कुल 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल-कालेजों को केंद्र बनाया गया है। जिन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है, उनमें आदर्श बौद्ध इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, शाहफैज पब्लिक स्कूल, तूलिका प ब्लिक स्कूल, डीएवी इंटर कालेज, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज, एमएएच इंटर कालेज, राजकीय सिटी इंटर कालेज तथा स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रमुख हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए इसके अलावा बैजनाथ इंटर कालेज, सनबीम स्कूल, पीजी कालेज, शहीद स्मारक इंटर कालेज, इंटर कालेज खालिसपुर, डालिम्स सनबीम स्कूल, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, महात्मा ज्योतिराव फूले पब्लिक स्कूल, वेद इंटरनेशनल स्कूल, जन भारती इंटर कालेज, सावित्री बालिका इंटर कालेज, रामप्रसाद कुशवाहा स्मारक इंटर कालेज, मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज और कमला गर्ल्स इंटर कालेज प्रमुख हैं। 24 अक्तूबर को यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक एवं दूसरी पाली में अपराह्न ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक परीक्षा होगी। इसकी शुचिता बनाए रखने और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारी की जा रही है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए शीघ्र ही जोनल, सेक्टर के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। आयोग की तरफ से भी पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed