{"_id":"37ee18ca42b07627928c5300a3993ac1","slug":"paving-the-way-for-modern-air-conditioned-sawmill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक वातानुकूलित चीरघर का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक वातानुकूलित चीरघर का रास्ता साफ
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 11 Mar 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
आधुनिक चीरघर (पोस्टमार्टम हाउस) निर्माण की योजना को पंख लगने लगे हैं। करीब एक करोड़ की लागत से पुराने चीरघर के पास ही वातानुकूलित चीरघर का निर्माण कराया जा रहा है। सेमिनार हाल, पुलिस कक्ष, एक्स-रे एवं चिकित्सक कक्ष जैसी तमाम अन्य सुविधाओं इसमें होंगी। इसके साथ ही इसमें अब एक साथ दो शवों का पोस्टमार्टम किया जा सकेगा। यही नहीं विश्रामालय भी बनेगा।
शहर के पुलिस लाइन के पास चीरघर की स्थापना वर्षों पहले की गई थी। वर्तमान समय में पुराना चीरघर जर्जर होने के साथ ही अपनी रंगत खो चुका है। यही नहीं उसमें कई सुविधाओं की कमी है जो यहां आने वाले को काफी अखरती है। चीरघर की इस हालत को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नए चीरघर के निर्माण की योजना बनाई गई। 90 लाख की लागत से 6 बाडी के आधुनिक चीरघर का निर्माण कराया जा रहा है।
इसमें वातानुकूलित बाडी स्टोरेज कक्ष के साथ ही कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी जो पुराने चीरघर में नहीं थी। नया चीरघर दो मंजिला होगा। इसमें ऊपर के तल में सेमिनार हाल, रिकार्ड रूम, फोटोग्राफी और कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा जबकि भूतल पर पुलिस कक्ष, चिकित्सक कक्ष, एक्स-रे कक्ष के अलावा केमिकल और बिसरा कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
करीब 9 सौ वर्गमीटर में बनने वाले आधुनिक चीरघर में विश्रामालय निर्माण के साथ ही मार्ग से जोड़ने के लिए कुछ दूरी तक सीसी रोड, चहारदीवारी एवं ड्रेनेज की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए शासन की तरफ से कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को 36.63 लाख की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।