{"_id":"1dd20b6e9cc668eb0a0b030df1eb6644","slug":"passenger-bus-collided-with-a-stand-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से जा टकराई यात्री बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से जा टकराई यात्री बस
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 24 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदौरा के गहमर थाना क्षेत्र के बारा के पास मंगलवार की सुबह यात्रियों के भरी प्राइवेट बस बाइक सवार को बचाने में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीस यात्री घायल हो गए। सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। दो महिलाओं की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बक्सर (बिहार) के चौसा से सवारियों को लेकर एक प्राइवेट बस गाजीपुर आ रही थी। इसी दौरान मंगलवार की दोपहर12 बजे तेज रफ्तार बस के सामने अचानक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक बस से संतुलित खो बैठा और बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लोगों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े और तत्काल पुलिस को सूचना देने के बाद बस सवार घायलों को निकालने में जुट गए।
विज्ञापन
कुछ ही देर में गहमर थानाध्यक्ष हिमेंद्र सिंह और बारा पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भदौरा पर भेजवाया, जहां घायलों को मरहम-पट्टी कराई गई। जबकि पूनम देवी और गीता के गंभीर चोट लगने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना में सइदा खातून, अमरुल खातून, रेहाना, चम्पा देवी, कलावती, सोनू, कन्हैया, भुवनेश्वर, संझारी देवी, रामकृपाल, विनोद जायसवाल, सरस्वती देवी आदि शामिल है। हादसे के बाद चालक और खलासी भाग निकले। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की वजह काफी देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। उधर कोतवाली क्षेत्र के सुखदेवपुर के पास मंगलवार की भोर में भूसी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद चालक और खलासी मौके से भाग निकले।