फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Passage of Shramjeevi Express breaks the track

श्रमजीवी एक्सप्रेस के गुजरते ही तेज आवाज के साथ टूटी पटरी

Sat, 26 Oct 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Passage of Shramjeevi Express breaks the track
दिलदारनगर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल रेल रूट के देहवल-उसिया गांव के बीच शनिवार सुबह रेल पटरी श्रमजीवी एक्सप्रेस के गुजरते समय तेज आवाज के साथ टूट गई। बाद में रेल कर्मियों ने पटरी को दुरुस्त कर डेढ़ घंटे बाद डाउन लाइन का परिचालन बहाल कराया। इस दौरान तूफान एक्सप्रेस, समर स्पेशल, विक्रमशिला, जन शताब्दी, मेमू पैसेंजर, दिलदारनगर-ताड़ीघाट पैसेंजर आदि ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

देहवल-उसिया गांव के मध्य 694/12/14 किमी के पास डाउन लाइन में शनिवार की सुबह 6:30 बजे नई दिल्ली से राजगीर जा रही 12392 डा. श्रमजीवी एक्सप्रेस के गुजरते समय ट्रेन के चालक को तेज आवाज के साथ झटका महसूस हुआ। उसने तत्काल वाकी-टाकी से इसकी सूचना स्थानीय स्टेशन मास्टर के साथ दानापुर कंट्रोल को दी। कंट्रोल की सूचना पर सुबह 7:05 बजे दिलदारनगर स्टेशन से तूफान एक्सप्रेस से रेल पथ विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मौके पर रेल पटरी 8 एमएम तक टूटी मिली। उस पर क्लैंप बांधकर 8:05 पर डाउन लाइन का परिचालन बहाल कर दिया गया। रेल पथ निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि टूटी रेल पटरी पर क्लैंप बांधकर दुरुस्त कर दिया गया और डाउन लाइन की ट्रेनों को काशन पर 30 किमी की रफ्तार से परिचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed