फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Parties that divide society and give preference to baseless things are dying out: BJP

समाज को बांटने और बेबुनियाद बातों को तरजीह देने वाले दलों का अस्तित्व समाप्त हो रहा : भाजपा

Tue, 03 Aug 2021 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Parties that divide society and give preference to baseless things are dying out: BJP
भाजपा काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष अब्दुल कलाम अंसारी का मंलवार को जिले में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सबाको साथ लेकर चलने में भरोसा करती है। समाज को बांटकर बेबुनियाद बातों को तरजीह देने वाले राजनीतिक दलो का अस्तित्व अब समाप्त हो रहा है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अब्दुल कलाम अंसारी ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर समाज के हर वर्ग को समृद्धि और सम्मान देने के मामले में अन्य राजनीतिक दलों के लिए उदाहरण है। पूर्वजिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश का आदर्शवादी राजनीतिक संगठन है जो अन्य राजनीतिक दलों के लिए प्रेरणा स्रोत है। भाजपा कार्यकर्ता अपने संगठन एवं नेताओं के राष्ट्रवादी कार्य संस्कृति से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है। आज देश ही नहीं बल्कि विश्व के सशक्त नेता नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विकास हो रहा है। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष फैयाज अहमद, कादिर राईनी, शमशेर गाजीपुरी, मासूम हैदर, अफरोज, असगर अली, बदरुद्दीन शास्त्री, साजिद, नेसार खान, जमालुद्दीन, भोलू प्रधान, इकबाल, सैफुल अब्बास और मोईन शामिल रहे। संचालन इम्तियाज जमा खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed