फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pardesi will not go home without investigation

जांच कराए बगैर घर नहीं जाएंगे परदेसी

Tue, 31 Mar 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Pardesi will not go home without investigation
शहर के सुखदेवपुर के पास पैदल बिहार जाते युवक। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। लाकडाउन को सफल बनाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। बड़े शहरों से पलायन कर आ रहे मजदूर वर्ग तथा अन्य लोगों के आने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। सड़कों पर कहीं समूह के रुप में तो कहीं इक्का, दुक्का लोग दिखाई दे रहे हैं। गांव में पहुंचने के बाद घर जाने से पहले इनकी स्क्रीनिंग तथा जांच हो जाए इसको लेकर लगातार फरमान जारी किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि घर में वह तभी जाएंगे जब चिकित्सक जांच के बाद अनुमति देंगे। इसी प्रकार विदेश से आए लोगों को भी 14 दिनों तक अकेले में रहने तथा नियमों के पालन का स्पष्ट निर्देश दिया गया है। अनसुनी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में बाहरी लोगों के जांच के लिए तहसील तथा ब्लाक स्तर पर 19 टीमें बनाई गई हैं जो घर-घर जाकर जांच कर रही हैं। अब तक कुल पांच हजार लोगों की जांच की गई है। बाहर से आ रहे लोगों से ही संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसको देखते हुए तहसीलवार कंट्रोल रुम भी बनाए हैं। विदेश से या बाहर आए हुए सभी व्यक्तियों को जिला मुख्यालय पर स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूूरभाष नंबर 0548-2226001, 2226002 अथवा 2224041 पर दिया जाना जरूरी है। इस पर जानकारी मिलते ही या तो उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर बुलाया जाएगा या फिर टीम घर पहुंचकर जांच करेंगी। प्रथम चरण पर स्क्रीनिंग के बाद ही चिकित्सक तय करेंगे कि वह घर में रहेंगे या नहीं। विदेशों से आए करीब 507 लोगों को 14 दिनों तक अकेले में ही रहना है। अगर लोग सूचना देने में लापरवाही करते हैं या छिपाते हैं। कहीं से भी उन्हें या परिजनों को कोरोना रोग के लक्षण मिल जाता है तो संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाहर से आए लोगों से संक्रमण का खतरा अधिक है। स्वयं तथा परिजनों को बचाने के लिए वह जरूरी एहतियात बरतें। हर बाहरी आने वालों की सूचना दें और लाकडाउन के नियमों का पालन करें। अगर कोई लापरवाही करता है तो दोषी पाए जाने पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा- ओमप्रकाश आर्य, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed