{"_id":"f209baa33c45183c4dee946289271e52","slug":"palikadhyksh-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूंका पालिकाध्यक्ष का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूंका पालिकाध्यक्ष का पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 08 Apr 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मांगों को मनवाने के लिए धरने पर बैठे सभासदों ने बुधवार को पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंककर अपने रोष का इजहार किया। इस दौरान सभासदों ने पालिकाध्यक्ष पर अनियमितता में लिप्त होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सभासदों के आंदोलन के समर्थन में युवा समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी भी आगे आए। उन्होंने धरनास्थल पर आयोजित सभा में सभासदों के संघर्ष में सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि जब तक सभासदों की मांगें पूरी नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि जिले की जनता स्वकर प्रणाली नहीं अपनाएगी।
विज्ञापन
कहा कि मनमाने ढंग से सफाई कार्य के नाम पर डीजल की आपूर्ति दिखाकर धनउगाही की जा रही है। नगर की सफाई व्यवस्था के नाम पर प्रत्येक माह लाखों रुपये कर्मचारियों पर व्यय किया जा रहा है। जबकि शहर में कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इस दौरान सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सरिता गुप्त, संजय कुमार वर्मा, कुसुम, बिंदू यादव, पूजा उपाध्याय, रवि प्रकाश केशरी, संदीप श्रीवास्तव, फिरोज जमाल अंसारी, संजय सिंह, पिंकी कनौजिया, जुलेखा बेगम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन