फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Outsiders cannot reach home directly

सीधे घर नहीं पहुंचने पाएं बाहरी लोग

Sat, 18 Apr 2020 05:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Outsiders cannot reach home directly
गाजीपुर- वाराणसी सीमा सील होने पर सिधौना के रजवारी पुल पर चक्रमण करते जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य स? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। देश के बाहरी हिस्सों से आए लोगों की निगरानी को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह से सतर्क हो गया है। कहीं कोई चूक न हो, इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है। बाहर से आकर कोई सीधे घर नहीं जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। प्रशासन के इस फरमान पर अमल किया जा रहा है।
विज्ञापन

खानपुर संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के अन्य प्रदेशों में रहने वालों के आने का सिलसिला जारी है। वह सीधे घर नही पहुंचें, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के अलिमापुर निवासी एक व्यक्ति को जिला मुख्यालय पर भेजकर फिर से सैंपलिंग कराई गई। वह दिल्ली से पैदल ही अपने घर आया था। इसके पहले उसे जौनपुर में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कराया गया था। उसके साथ रह रहे एक युवक की जौनपुर में पाजिटिव रिपोर्ट आई है जिसके बाद यह एहतियात बरती गई। इस युवक को फिर 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बाहर से आने वाले व्यक्ति की सूचना स्थानीय प्रशासन को दें। कोरोना संक्रमण का रोग जरा सी असावधानी पर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed