फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   other

26 दिसंबर से प्री-बोर्ड परीक्षा कराने पर बनी सहमति

Wed, 04 Dec 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
other
गाजीपुर। जिले के राजकीय हाई स्कूल एवं इटरमीडिएट कालेजों की बैठक बुधवार को राजकीय सिटी इटर कालेज के सभागार में हुई। इसमे शैक्षिक भ्रमण, उपचारात्मक शिक्षण, प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी के संबंध मे चर्चा की गई तथा आवश्यक सुझाव दिए गए। बैठक में 26 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच प्री- बोर्ड परीक्षा कराने पर सभी उपस्थित प्रधानाचार्यों की आम सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में सर्व प्रथम प्रीमियम बोर्ड परीक्षा को समय से कराने की चर्चा की गई जिसमें प्रधानाचार्यों ने इस परीक्षा को कराने के लिए की जा रही अपनी अपनी तैयारियों का एक एक कर उल्लेख किया। तत्पश्चात उसे कराने की एक संभावित तिथि घोषित की गई। इसके उपरांत राजकीय विद्यालयों के कक्षा 10 में अध्ययनरत चयनित दस छात्र-छात्राओं का प्रदेश के बाहर एक्सपोजर विजिट कराने के संबंध मे चर्चा की गई। इसके लिए राजकीय सिटी इटर कालेज गाजीपुर के पांच छात्रों और राजकीय बालिका इटर कालेज गाजीपुर की पांच छात्राओं का चयन सभी प्रधानाचार्यों ने आम सहमति से किया । यह एक्सपोजर विजिट दिसंबर माह के अंत तक सम्पन्न कराने लेने की सहमति बनी । जिला विद्यालय निरीक्षक डा ओ पी राय ने इस पर अपनी मुहर भी लगा दी । इस विजिट का प्रभारी राजकीय हाई स्कूल सौरी के प्रधानाचार्य राम अवतार यादव को बनाया गया है । इनके अलावा विजिट टीम में राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर की दो अध्यापिका और राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर का एक अध्यापक शामिल होंगे । राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एव लेखाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रधानाचार्यों से खेल- कूद , शैक्षिक भ्रमण, विद्यालय अनुदान के मद्देनजर मे भेजे धन के उपभोग के संबंध मे चर्चा की और और आवश्यक सुझाव दिये। इसके अलावा राजकीय विद्यालयों में कक्षा नौ के कमजोर बच्चों के लिए संचालित हो रहे उपचारात्मक शिक्षण की स्थिति के संबंध मे चर्चा की गई और इसकी उपलब्धि के संबंध मे सभी प्रधानाचार्यों ने अपनी आख्या प्रस्तुत की। उपस्थित प्रधानाचार्यो मे राम अवतार यादव, हरेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार विश्वास, जे पी गुप्ता, सी पी सिंह, शिवानंद यादव, मालविका सिंह, पायल जायसवाल, आशा कुशवाहा, सुमनलता, राजेश विश्वकर्मा, डा. सूर्यमती देवी, शीला देवी, कमला देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed