फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   other

यातायात माह: 12 दिनों में 1500 वाहनों का हुआ चालान

Tue, 12 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
other
लंका पर वाहन चेकिंग के दौरान चार लोगों को बाइक पर बैठाने वाले चालक को फटकार लगाते यातायात प्रभारी - फोटो : GHAZIPUR
फोटो-
विज्ञापन

यातायात माह: 12 दिनों में 1500 वाहनों का हुआ चालान
नियमों की अनदेखी पर 49 हजार जमा कराया गया सम्मन शुल्क
चेकिंग के दौरान सात वाहनों के खिलाफ की गई सीज की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। यातायात माह में ट्रैफिक पुलिस वाहन चेकिंग कर नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी है। लोगों को यातायात के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। चेकिंग के दौरान वाहन सवारों में अफरा-तफरी मची हुई है। कई लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि पुलिस पहुंच वालों और मानिंदों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो 12 दिनों में 1500 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही 49 हजार रुपये का जुर्माना और सात वाहनों को सीज करने की कार्रवाई भी की गई है।
पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने एक नवंबर को पुलिस कार्यालय में फीता काटकर यातायात माह का शुभारंभ किया गया था। इसके बाद खुद सड़क पर उतरकर वाहनों की चेकिंग की थी और करीब 15 बिना हेलमेट के बाइक चले रहे लोगों का चालान कटवाया था। इसके बाद पूरे जिले में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नियम का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इससे वाहन सवारों में अफरा-तफरी की स्थिति दिखाई दे रही है। दूर से ही पुलिस पर नजर पड़ते ही तमाम लोग वाहनों को घुमाकर निकल जा रहे हैं। पुलिस द्वारा चेकिंग और कार्रवाई को लेकर कई लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि पुलिस पहुंच वालों और मानिंद लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि अन्य लोगों के साथ सख्ती से पेश आते हुए कार्रवाई की गाज गिरा रही है। इस संबंध में यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि यातायात माह के तहत लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहनों की जांच करने के साथ ही लोगों में पम्प आदि का वितरण कर यातायात के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लाउस्पीकर के माध्यम से लोगों को यातायात की जानकारी देने के साथ ही स्कूल-कालेजों में कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को यातायात के प्रति जागरुक किया जा रहा है। बताया कि 12 दिनों में नियम की अनदेखी करने पर तीन सौ चारपहिया वाहन और 12 सौ बाइकों का चालान किया गया। इसके साथ ही 43 हजार आठ सौ सम्मन शुल्क जमा करने के साथ ही सात वाहनों के सीज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

000
इनसेट...
एक बाइक और पांच सवारी, पुलिस ने लगाई फटकार
गाजीपुर। यातायात माह की शुरुआत होते ही ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की चेकिंग करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भुतहियाटाड़, रौजा और लंका पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस बीच नियम की अनदेखी पर कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही बाइक, कार चालकों समेत पैदल आवागमन कर रहे लोगों को पंपलेट देकर यातायात के प्रति जागरूक किया। इस बीच पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका, जिसने बाइक पर पांच लोगों को बैठा रखा था। यातायात प्रभारी ने पहले तो उसे जमकर फटकार लगाया और बाद में पंपलेट देकर सुरक्षित यात्रा करने के लिए यातायात के नियमों के संबंध में बताया। यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि चेकिंग के इस दौरान नियमों की अनदेखी करने पर कुल 115 बाइक और चारपहिया वाहनों का चालान किया गया। छह हजार सम्मान शुल्क जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed