{"_id":"5d3c9a488ebc3e6cd90472f7","slug":"other-ghazipur-news-vns47526678","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटकी पटरी से गुजर गई हिमगिरी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चटकी पटरी से गुजर गई हिमगिरी एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई (गाजीपुर) । पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेलखंड के गहमर रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर बीती रात हिमगिरी एक्सप्रेस चटकी पटरी से गुजर गई। यह संयोग रहा कि एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सीमांचल एक्सप्रेस भदौरा और जम्मूतवी एक्सप्रेस गहमर स्टेशन पर 40 मिनट तक खड़ी रही। बाद में रेलकर्मियों ने पटरी की मरम्मत कर गाड़ियों का संचालन शुरू कराया।
पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड के गहमर स्टेशन के पास शुक्रवार की देर रात करीब 12.15 बजे डाउन लाइन के पोल संख्या 680/12 एवं 14 के बीच पटरी चटक गई। उसके ठीक पांच मिनट बाद 12:20 बजे डाउन में जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस के गुजरते ही स्टेशन में लगा पैनल कंट्रोल मशीन खतरे को दिखाते हुए लाल दिखने लगा। लाल सर्किट जलता देख स्टेशन उपाधीक्षक इसकी सूचना तत्काल दानापुर नियंत्रण कक्ष को देने के साथ-साथ पटरी में आई खराबी को ढूंढने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने देखा की डाउन लाइन में पटरी टूटी पड़ी है। टूटे स्थान पर क्लैंप बांधकर डाउन मेन लाइन पर ट्रेनों को काशन के जरिए रवाना किया गया। पटरी की मरम्मत के बाद गाड़ियों का संचालन शुरू कराया जा सका। इस संबंध में भदौरा स्टेशन मास्टर सिद्धनाथ प्रसाद ने बताया कि गहमर में डाउन लाइन चटकने से 12488 सीमांचल एक्सप्रेस भदौरा और जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस गहमर स्टेशन पर 40 मिनट तक खड़ी रही। चटकी पटरी को दुरुस्त करा दिया गया है।