फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Orchards will be planted on 200 hectares of land to stop erosion along the Ganges

गंगा किनारे कटान रोकने के लिए 200 हेक्टेयर भूमि पर लगाए जाएंगे बाग

Thu, 12 May 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Orchards will be planted on 200 hectares of land to stop erosion along the Ganges
गंगा की मिट्टी का क्षरण रोकने और पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ ही अब किसान अपनी आमदनी भी बढ़ा सकेंगे। नमामि गंगे योजना के तहत जिले में गंगा के किनारे स्थित गांवों में 200 हेक्टेयर भूमि पर बाग लगाए जाएंगे। बाग लगाने वाले किसानों को उद्यान विभाग की ओर से प्रति माह तीन हजार रुपये प्रति हेक्टेयर पौधों की जीवितता सुनिश्चित होने पर तीन वर्ष तक दिए जाएंगे। खास बात यह कि किसान स्वेच्छा से किसी भी फल का बाग लगा सकता है। निगरानी और देखरेख की जिम्मेदारी स्वयं किसान की होगी।
विज्ञापन

प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने के साथ ही गंगा किनारे की मिट्टी का क्षरण रोकने और पर्यावरण बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में प्रदेश में गंगा नदी के किनारे के गांवों में नमामि गंगे औद्यानिक मिशन के तहत बाग लगाने की योजना शुरू की गई है। बीते वर्ष शासन की ओर से जिले को 100 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 46 हेक्टेयर में बाग लगाया गया। योजना को लेकर किसानों के बढ़ते रुझान को देखते हुए बीते वर्ष की तुलना में इस बार जिले के लक्ष्य में इजाफा कर दिया गया है। इस वर्ष 200 हेक्टेयर में बाग लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें एक किसान कम से कम 0.2 हेक्टेयर से लेकर 1.0 हेक्टेयर की भूमि में बाग लगवा सकता है। जिन किसानों के पास स्वयं की जमीन एवं सिंचाई के साधन हों, ऐसे किसानों को योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

यह पौधे लगा सकते हैं
किसान खेत में आम, अमरूद, आंवला, बेल एवं नींबू के कलमी पौधों में चयन कर सकते हैं। नए बागों के रोपण के साथ ही किसान तीन वर्ष तक इंटर क्रॉपिंग के रूप में सब्जी, मसाला एवं फूल आदि की खेती भी कर सकते हैं। बाग लगाने वाले किसानों को उद्यान विभाग की ओर से प्रति माह तीन हजार रुपये प्रति हेक्टेअर पौधों की जीवितता सुनिश्चित होने पर तीन वर्ष तक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर मिलेगा लाभ
गाजीपुर। योजना में ऐसे किस्म के पौधे होंगे जो पर्यावरण सुधार के क्षेत्र में भी सहायक साबित होंगे। बीते वर्ष सौ हेक्टेयर के सापेक्ष 46 हेक्टेयर की पूर्ति हुई थी। किसानों को योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इसमें छोटे एवं मध्यम किसानों को ही मौका देने का निर्देश है ताकि उन्हें लाभ मिले।

इस वर्ष योजना के अंतर्गत किसानों की ओर से आवेदन किया जा रहा है। इसके बाद विभागीय कर्मचारी संबंधित किसान से संपर्क कर उनके बाग का रेखांकन कराएंगे। - डा. शैलेंद्र दुबे, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed