फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Operation of Bhadsar and Basupur outpost started on the highway

हाईवे पर भड़सर और बासूपुर चौकी का संचालन शुरू

Sat, 06 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Operation of Bhadsar and Basupur outpost started on the highway
भड़सर स्थित पुलिस चौकी। - फोटो : GHAZIPUR
जिले में सड़कों जाल बिछाने के साथ ही राहगीरों की सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। गाजीपुर-मऊ-गोरखपुर हाईवे के किनारे भड़सर चौकी को स्थापित कराने के साथ ही संचालन भी शुरू हो गया है। यहां एक चौकी प्रभारी, एक दीवान और चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के बासूपुर गांव के सामने भी स्थापित हाईवे चौकी का संचालन शुरू करा दिया गया है, जिससे अपराध पर आसानी से अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन

आमजनों और सड़कों पर आवागमन करने वाले राहगीरों की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। खासकर जनपद में बने हाईवे पर आवागमन करने वाले वाहन संचालकों एवं राहगीरों की सुरक्षा प्रदान करने के लिए चौकी और पिकेट स्थापित कराया जा रहा है, जिससे रात के समय घटित होने वाली अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही पुलिस टीम की गस्त भी बढ़ाई जाए। वहीं आपात स्थिति से निपटा जा सके। इसी क्रम में विभाग की ओर से सैदपुर कोतवाली के बासूपुर गांव के पास हाईवे के किनारे चौकी स्थापित कराकर संचालन शुरू कर दिया गया है। जबकि बिरनो थाना क्षेत्र के तहत भड़सर गांव के पास हाईवे के किनारे चौकी स्थापित कराई गई है। वहीं यहां पुलिस कर्मियों की तैनाती कर संचालन भी शुरू करा दिया गया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था का सुदृढ़ किया जा सके। इसके अलावा नगर कोतवाली के चौकिया के पास भी चौकी स्थापित कराने की कवायद तेज कर दी गई है, जिससे अपराधिक घटनाओं पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। इस संबंध में एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि भड़सर और बासूपुर चौकी का संचालन शुरू हो गया है। यहां पुलिस कर्मियों की तैनाती भी हो चुकी है। ऐसे अन्य स्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जहां थाना और कोतवाली की दूरी अधिक है। यहां भी चौकी अथवा पिकेट की व्यवस्था की जाएगी, जिससे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में आसानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed