फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One person died in trauma center during treatment later two side clashed in ghazipur

मारपीट के दो दिन बाद तोड़ा दम: पुरानी रंजिश को लेकर भिड़े थे दो पक्ष, पांच घायलों में एक की हालत थी नाजुक

Tue, 22 Jun 2021 04:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 22 Jun 2021 04:51 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के एक गांव में दो पक्ष पुरानी रंजिश में भिड़ गए थे। जिसमें कई लोग घायल हुए थे, इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई।

विज्ञापन
One person died in trauma center during treatment later two side clashed in ghazipur
मारपीट के बाद पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक गांव में दो दिन पहले मारपीट हुई थी। जिसमें दो पक्षों के पांच लोग घायल हो गए थे। इस दौरान एक शख्स की हालत ज्यादा नाजुक थी, जिसे वाराणी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नगदिलपुर गांव का है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगदिलपुर गांव में रविवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पाटीदार आपस में भीड़ गए थे, जिसमें लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से मनीष तिवारी, कृष्णा तिवारी, अमित तिवारी और दूसरे पक्ष से बृजराज तिवारी और चंदन तिवारी घायल थे। अमित(36) की हालत नाजुक देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया, 20 तारीख को दोनों पक्ष आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए थे। इसमें दोनों पक्षों से चार-चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ है। एक पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed