फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One lakh each to two military families, martyr status: Former MP

दो सैन्य परिवारों को एक-एक लाख की मदद, शहीद का दर्जा मिले: पूर्व सांसद

Fri, 19 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
One lakh each to two military families, martyr status: Former MP
सपा के पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने जनपद के दो सैन्य परिवारों को एक-एक लाख रुपए की मदद देने के साथ जवानों को शहीद का दर्जा दिलाने की बात कही। पूर्व सांसद ने कहा कि सदर क्षेत्र के ओम प्रकाश बिंद और जखनिया क्षेत्र के वीरेंद्र यादव को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। देश सेवा के दौरान किसी भी परिस्थिति में मौत गर्व का विषय है। जब जवान का पार्थिव शरीर जनपद में आता है तो सैकड़ों, हजारों लोगों का हुजूम उसके पीछे चलता है। जो लोगों की भावनाओं को प्रकट करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सपा नेता राज नारायण बिंद की अगुआई में प्रतिनिधिमंडल शहीद जवानों के घर पहुंचा। उनको शासन स्तर पर मिलने वाली मदद के बारे में पूछा गया। जब आर्थिक सहायता नहीं मिलने की बात सामने आई तो खुटवा व घटारो गांव के शहीदों के परिवार जनों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता दी गई।
विज्ञापन

कहा कि सदर क्षेत्र के घटारो गांव के शहीद ओमप्रकाश बिन्द की पत्नी व जखनिया क्षेत्र के खुटवा गांव निवासी बीरेंद्र यादव के छोटे भाई को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद किया गया। साथ हीदोनों शहीद परिवार के बच्चों को हॉकी खिलाड़ी बनाने की जिमेदारी लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed