फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   One boga and two tractor-trolley seas

एक बोगा और दो ट्रैक्टर-ट्राली सीज

Fri, 05 Mar 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
One boga and two tractor-trolley seas
सुहवल। ओवरलोड वाहनों और बालू माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार की रात थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर चट्टी पर सदर एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने तीन बालू लदे ट्रकों का ई-चालान कर दिया। जबकि बालू लदे एक बोगा एवं दो ट्रैक्टर-ट्राली को सीजकर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया। साथ ही पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

जिले में ओवरलोड वाहनों एवं बालू लदे ट्रकों के खिलाफ डीएम के निर्देश पर कार्रवाई चल रही है। देर रात सदर एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित चार सदस्यीय संयुक्त टीम ने मेदिनीपुर चट्टी पर वाहनों की जांच शुरु की। इस दौरान तीन ओवरलोड बालू लदे ट्रकों का ई-चालान किया गया। जबकि बालू लदे एक बोगा एवं दो ट्रैक्टर-ट्राली को सीजकर सुहवल थाने को सुपुर्द कर दिया। इसके साथ ही इन वाहनों पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस कार्रवाई के चलते वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इसमें लिप्त लोग अपने-अपने वाहनों को इधर-उधर लेकर भागते रहे। टीम में सीओ सिटी ओजस्वी चावला, एआरटीओ राम सिंह, खनन अधिकारी पारसनाथ यादव एवं प्रभारी निरीक्षक सुहवल योगेंद्र सिंह शामिल थे। इस संबंध में सदर एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि संयुक्त अभियान में बालू लदे ट्रैक्टरों को सीज किया गया है। जबकि ट्रकों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed