फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Omprakash Rajbhar said: Mukhtar Ansari fight Mau or Abbas, his decision

ओमप्रकाश राजभर बोले: मऊ से मुख्तार अंसारी लड़ें या अब्बास फैसला उनका, पूर्वांचल के कई जिलों में भाजपा का नहीं खुलेगा खाता

Fri, 11 Feb 2022 08:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Feb 2022 08:15 PM IST
सार

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा चुनाव के समय धर्म और नफरत की राजनीति करती है। हिजाब और नकाब उसी की उपज है। संविधान में कहीं भी पहनावे को लेकर पाबंदी नहीं है।

विज्ञापन
Omprakash Rajbhar said: Mukhtar Ansari fight Mau or Abbas, his decision
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्तार अंसारी और उनके पुत्र अब्बास अंसारी एक साथ नामांकन करने वाले हैं। मऊ सदर सीट से दोनों में से जो भी लड़ेगा फैसला उनका है। ये बातें शुक्रवार को नामांकन के बाद सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कही। उन्होंने कहा कि इस बार गाजीपुर, मऊ, बलिया, अंबेडकरनगर, जौनपुर में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा।

विज्ञापन


बनारस की चार सीटों पर सपा गठबंधन दल जीतेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग घूम -घूमकर कहते थे कि उनकी वजह से जहूराबाद में जीत हुई। इस बार वहां से 40 से 50 हजार वोट से जीत होगी। प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन


इसके छह महीने के भीतर जाति गणना, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, मुफ्त इलाज, एक समान मुफ्त अनिवार्य शिक्षा और पुरानी पेंशन की बहाली का काम किया जाएगा। आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव के समय धर्म और नफरत की राजनीति करती है। हिजाब और नकाब उसी की उपज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः  ओमप्रकाश राजभर के पास हैं हथियार और एंबेसडर कार, जानिए और किसके पास है क्या

संविधान में कहीं भी पहनावे को लेकर पाबंदी नहीं है। लोगों को सुविधाएं देने का काम होना चाहिए। सपा की सरकार बनने पर सांड़ों से छुटकारा मिलेगा। मोटरसाइकिल पर तीन सवारी का चलान नहीं कटेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed