{"_id":"620676732e96750ab42e5798","slug":"omprakash-rajbhar-said-mukhtar-ansari-fight-mau-or-abbas-his-decision","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश राजभर बोले: मऊ से मुख्तार अंसारी लड़ें या अब्बास फैसला उनका, पूर्वांचल के कई जिलों में भाजपा का नहीं खुलेगा खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश राजभर बोले: मऊ से मुख्तार अंसारी लड़ें या अब्बास फैसला उनका, पूर्वांचल के कई जिलों में भाजपा का नहीं खुलेगा खाता
Fri, 11 Feb 2022 08:15 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 11 Feb 2022 08:15 PM IST
सार
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा चुनाव के समय धर्म और नफरत की राजनीति करती है। हिजाब और नकाब उसी की उपज है। संविधान में कहीं भी पहनावे को लेकर पाबंदी नहीं है।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्तार अंसारी और उनके पुत्र अब्बास अंसारी एक साथ नामांकन करने वाले हैं। मऊ सदर सीट से दोनों में से जो भी लड़ेगा फैसला उनका है। ये बातें शुक्रवार को नामांकन के बाद सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कही। उन्होंने कहा कि इस बार गाजीपुर, मऊ, बलिया, अंबेडकरनगर, जौनपुर में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा।
विज्ञापन
बनारस की चार सीटों पर सपा गठबंधन दल जीतेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग घूम -घूमकर कहते थे कि उनकी वजह से जहूराबाद में जीत हुई। इस बार वहां से 40 से 50 हजार वोट से जीत होगी। प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
इसके छह महीने के भीतर जाति गणना, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, मुफ्त इलाज, एक समान मुफ्त अनिवार्य शिक्षा और पुरानी पेंशन की बहाली का काम किया जाएगा। आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव के समय धर्म और नफरत की राजनीति करती है। हिजाब और नकाब उसी की उपज है।
विज्ञापन
पढ़ेंः ओमप्रकाश राजभर के पास हैं हथियार और एंबेसडर कार, जानिए और किसके पास है क्या
संविधान में कहीं भी पहनावे को लेकर पाबंदी नहीं है। लोगों को सुविधाएं देने का काम होना चाहिए। सपा की सरकार बनने पर सांड़ों से छुटकारा मिलेगा। मोटरसाइकिल पर तीन सवारी का चलान नहीं कटेगा।