{"_id":"66fff94726efc3501204f797","slug":"om-prakash-rajbhar-s-statement-pda-means-family-development-authority-afzal-should-play-the-drum-for-twenty-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur:ओम प्रकाश राजभर का बयान, पीडीए मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी, अफजाल बीस साल बजाएं डमरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur:ओम प्रकाश राजभर का बयान, पीडीए मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी, अफजाल बीस साल बजाएं डमरू
Fri, 04 Oct 2024 07:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 04 Oct 2024 07:48 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राजमंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर में थे और अपने पार्टी कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी इसके साथ ही सपा सांसद अफजाल अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता साथ आ जाए इसलिए ऐसा बयान देते हैं अब बीस साल तक डमरू बजाएं।
विज्ञापन
मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी पर हमलावर हैं। गाजीपुर में इन्होंन कहा कि पीडीए मतलब, परिवार डेवलपमेंट अथार्टी है, इसलिए की जब सरकार बनती है तो बोरा का बोरा वोट मुसलमान देता है। लेकिन, सत्ता बनने के बाद मुसलमानों को झोला थमा दिया जाता है।
विज्ञापन
वह लंका मैदान में शुक्रवार को आयोजित पार्टी के रैली को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सनातन धर्म और हिंदू धर्म पर चल रहे राजनीति के सवाल पर कहा कि हम लोग देशहित में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
हम स्वच्छ भारत, विकसित भारत और ग्राम स्वराज स्थापित हो के लिए काम कर रहे हैं। अफजाल अंसारी के बयान के सवाल पर इन्होने कहा कि यह लोग विपक्ष सनातन के खिलाफ बयान देकर व्याकुल भारत की तरह काम कर रहे हैं। वह चाह रहे हैं कि जल्दी से सत्ता मिल जाए, उसके लिए क्या बोले उन्हें पता नहीं अगले बीस साल तो किया लोग डमरू बजाएं।
विज्ञापन
बिहार गुजरात की तरह उत्तर प्रदेश में भी शराब बंदी होना चाहिए से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं तो 22 वर्षों से शराब बंदी के पक्ष में हूं। हम तो कानून बनाना चाहते हैं। इसके लिए महिला आरक्षण लागू कर दिया गया है। जब 33 प्रतिशत महिलाएं जीतकर सदन में जाएंगी तो वो अपने हक की लड़ाई खुद लड़ेंगी।