{"_id":"7e22770a1ecb76b44a5686fb03369694","slug":"om-prakash-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमप्रकाश अध्यक्ष निर्वाचित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमप्रकाश अध्यक्ष निर्वाचित
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान कराया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुए चुनाव में 936 अधिवक्ता मतदाताओं की तरफ से मताधिकार का प्रयोग किया गया। शाम को
मतों की गणना के बाद घोषित नतीजों के अनुसार अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश गुप्ता, महासचिव पद पर सत्यप्रकाश यादव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शंकर गोपाल चौबे एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार निर्वाचित घोषित किए गए।
अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय के पद के लिए सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुए मतदान में कुल 1074 अधिवक्ता मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना था। इसमें
विज्ञापन
से शाम चार बजे तक 936 मतदाताओं ने इन पदों के लिए मतदान किया। इसके बाद शाम पांच बजे से मतों की गणना कराई गई। शाम करीब सात बजे मतों की गणना का काम पूरा कर लिया गया। इसके बाद चुनाव अधिकारी
सिंहासन सिंह की ओर से नतीजे घोषित किए गए। इसमें अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश गुप्ता निर्वाचित घोषित किए गए। उन्हें 453 मत मिले जबकि ह्रदयनारायण सिंह को 312, विरेन्द्र कुमार पांडेय को 168 मत मिले। महासचिव पद पर
निर्वाचित सत्यप्रकाश यादव को 338, रामप्रताप यादव को 248 एवं नीरज कुमार श्रीवास्तव को 289 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सीधे मुकाबले में शंकर गोपाल चौबे 593 मत पाकर निर्वाचित हुए। जबकि राजकुमार जायसवाल
को 338 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित अनिल कुमार को 501 एवं संजीत वर्मा को 430 मत मिले। अध्यक्ष पद पर 2, महासचिव पद पर 10, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 4-4 मत अवैध घोषित हुए।
सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में अखिलेश कुमार राय एवं श्यामजी सिंह उपस्थित थे। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए गोराबाजार चौकी इंचार्ज राजेश त्रिपाठी मुस्तैद रहे।