फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   old man shot dead during sleeping in Ghazipur

गाजीपुर में वृद्ध की हत्या: सोते समय गोली मारकर उतारा गया मौत के घाट, चारपाई पर खून से लथपथ मिला शव

Tue, 16 Sep 2025 09:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 16 Sep 2025 09:45 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह खून से लथपथ शव देख लोग हैरान रह गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
old man shot dead during sleeping in Ghazipur
गाजीपुर में वृद्ध की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के तुरना गांव में डेरा पर सो रहे वृद्ध की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार को खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के बाएं कनपटी पर गोली के निशान थे। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है, फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।   

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
तुरना गांव निवासी केदार प्रजापति (65) प्रतिदिन की तहर सोमवार की रात खाना खाकर घर से 800 मीटर की दूरी पर स्थित डेरा पर चारपाई पर सो रहे थे। सुबह जब ग्रामीण डेरा की ओर से गए तो उनकी नजर चारपाई पर मृत अवस्था में खून से लथपथ केदार प्रजापति पड़े हुए थे। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों में चीख- पुकार मच गई। 
विज्ञापन


एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। परिजनों से बातचीत करके विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed