फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Old man dies after being hit by bike

बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Wed, 22 Dec 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Old man dies after being hit by bike
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के मतसा गांव के पास बुधवार की शाम करीब पांचबजे सड़क पार रहे वृद्ध की तेज रफ्तार बाइक के चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल बाइक सवार को इलाज के लिए पीएचसी जमानिया भेज दिया। इधर हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

मतसा गांव निवासी मुहम्मद शमशेर (70) घर से चट्टी पर स्थित दुकान पर चाय पीने आए थे। दुकान पर चाय पीकर वह गाजीपुर- जमानिया मार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर बाइक सवार भी कुछ दूर पर जा गिरा। आस-पास के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए जमानिया पीएचसी लाया। जहां डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बाइक को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मृत वृद्ध का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही बाइक को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed