फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Officers will hear problems on the block on the first and third Wednesday

पहले और तीसरे बुधवार को ब्लाक पर समस्याएं सुनेंगे अधिकारी

Sat, 06 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Officers will hear problems on the block on the first and third Wednesday
जनपद के हरेक ब्लॉक पर अब पहले और तीसरे बुधवार को महीने में दो दिन ब्लॉक दिवस आयोजित करने का शासनादेश हुआ है। जो सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इसमें ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी प्रभारी होंगे।
विज्ञापन

शासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों की जन-समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए महीने में दो बुधवार को बीडीओ और अन्य ब्लॉक स्तर अधिकारियों से ग्रामीणों के समस्याओं पर सीधे संवाद करने का अवसर दिया गया है। शासन का निर्देश है कि बुधवार को ब्लॉक दिवस पर ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी, कर्मचारी, बीडीओ, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। जिससे ग्रामीणों की अधिक से अधिक समस्याओं का त्वरीत समाधान हो सके। इस संबंध में जिलाधिकारी एम पी सिंह का कहना है कि थाना दिवस के साथ ब्लॉक दिवस का आयोजन होता है। शासन के निर्देशानुसार पूर्व से भी बेहतर तरीके से ब्लॉक दिवस का आयोजन होगा। जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed