फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Nutrition school in the district on May 26, management will be discussed

जिले में पोषण पाठशाला 26 मई को, प्रबंधन पर होगी चर्चा

Tue, 24 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Nutrition school in the district on May 26, management will be discussed
गाजीपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जन-मानस एवं लाभार्थियों को विभाग की सेवाओं के संबंध में जागरूक करने के लिए जिले 26 मई को पोषण पाठशाला का आयोजन होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडेय ने बताया कि विभाग की ओर से प्रथम पोषण पाठशाला का आयोजन दोपहर 12 से दो बजे के बीच एनआईसी के माध्यम से वीडियों कांफ्रेसिंग द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

पोषण पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों की ओर से शीघ्र स्तनपान - केवल स्तनपान की आवश्यकता, उपयोगिता, विभाग की सेवाओं, पोषण प्रबंधन, कुपोषण से बचाव के उपाय, पोषण शिक्षा आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा होगी। इसके लिए खंड परियोजना और नगर विकास परियोजना के बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ), मुख्य सेविकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं औरसहायिकाओं को निर्देश जारी कर दिया गया हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की आशा और आशा संगिनी भी वेब लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ेंगी। वर्तमान में जनपद में कुल 4127 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इसमें नगर में 256 एवं ग्रामीण में 3871 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। पोषण पाठशाला के आयोजन के लिए प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक आंगनबाड़ी केंद्र से कम से कम 15 लाभार्थी को जोड़ना सुनिश्चित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed