फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   NSA will be imposed on the accused of Khelurai Patti murder case

Ghazipur News: खेलूराय पट्टी हत्याकांड के आरोपियों पर लगेगा रासुका

Sun, 28 Dec 2025 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
NSA will be imposed on the accused of Khelurai Patti murder case
गाजीपुर। गहमर के खेलूराय पट्टी में हुए दोहरे हत्याकांड और एक युवक के लापता होने के मामले में पुलिस आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी कर रही है। सभी नामजद आरोपियों का आपराधिक ब्योरा जुटाया जा रहा है। वहीं, पुलिस की चार टीमें गाजीपुर के अलावा आसपास के जिलों और बिहार में छापे मार रही हैं। एसपी डाॅ. ईरज राजा खुद पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि खेलूराय पट्टी में जघन्य वारदात हुई है। पीड़ित परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में छह लोगों पर साजिश का आरोप है। इसकी भी जांच गहनता से की जा रही है। इनपुट के आधार पर छानबीन की जा है कि घटनास्थल पर कौन-कौन मौजूद था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई होगी। गिरफ्तारी के लिए चार टीमें आसपास के जिलों और बिहार में दबिश दे रही हैं। प्रत्येक आरोपी का ब्योरा पुलिस टीमें जुटा रही हैं।
विज्ञापन

-----------
पुलिस ने की होती कार्रवाई तो नहीं होता वीभत्स हत्याकांड
एसपी डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि सितंबर में दर्ज प्राथमिकी में अगर सख्त कार्रवाई की गई होती तो यह वीभत्स वारदात नहीं होती। लापरवाही बरतने तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया। वहीं, कोतवाल को लाइन हाजिर किया गया। बताया कि 24 दिसंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि खेलूराय पट्टी में तीन युवक गाली-गलौज कर रहे हैं। इसके बाद डॉयल 112 पुलिस पहुंची और पूछताछ करने के बाद ग्रामीणों को कोतवाली में प्राथमिकी करने की बात कही। इसके कुछ देर बाद तीनों युवक वहां पहुंच गए, जिसके बाद झगड़ा हुआ और दो युवकों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दोनों गुटों में शामिल हैं 20 से 25 साल के युवक
गहमर के खेलूराय पट्टी हत्याकांड में पुलिस की छानबीन और पूछताछ में परत दर परत खुल रही हैं। जांच में पता चला है कि दोनों गुटों में 20 से 25 आयु साल के युवक शामिल हैं। इनके बीच वर्चस्व के लिए लंबे समय से अदावत चली आ रही थी। पुलिस सभी पहलुओं को खंगालने में जुटी हुई है, ताकि हत्याकांड के प्रत्येक बिंदुओं का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed