फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now UPI based QR code payment in post offices too

डाकघरों में भी अब यूपीआई आधारित क्यूआर कोड से होगा भुगतान

Sat, 07 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Now UPI based QR code payment in post offices too
डाकघरों में काउंटर पर नकद की समस्या से निजात और डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहन देने के लिए देश भर के सभी डाकघरों के बुकिंग काउंटरों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इन्हें स्कैन कर ग्राहक यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान कर सकते हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के ढाई हजार से ज्यादा डाकघरों के ग्राहक लाभान्वित होंगे। इसके अलावा रेलवे डाक सेवा में स्थित काउंटर पर भी ये क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जहां देर रात तक बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होती है। वाराणसी परिक्षेत्र के सभी छह प्रधान डाकघरों और 268 उप डाकघरों में डाक विभाग ने डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था के लिए क्यूआर कोड से यूपीआई आधारित आनलाइन भुगतान की सुविधा ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा दी है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वाराणसी के 86, जौनपुर के 54, गाजीपुर के 54, बलिया के 48, चंदौली के 18 और संत रविदास नगर (भदोही) के 14 डाकघर शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डाकघरों में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री पत्र, रजिस्टर्ड पार्सल, रजिस्टर्ड फॉरेन पत्र, अन्य रजिस्टर्ड आर्टिकल्स, इंटरनेशनल एयर पार्सल, एरोग्राम इंटरनेशनल, फ्रैंकिंग मशीन रिचार्ज, बिजनेस पोस्ट, बिल मेल सेवा, विभागीय परीक्षा शुल्क आदि के चार्ज का भुगतान अब कैश के अलावा डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भी हो सकेगा। पत्र-पार्सलों की बुकिंग के दौरान काउंटर क्लर्क द्वारा प्वाइंट ऑफ सेल पर पत्र के प्रेषक एवं प्राप्तकर्ता की सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद ग्राहक को रकम बताई जाएगी। क्यूआर कार्ड को स्कैन कर भुगतान की प्रक्रिया संपन्न करने को कहा जाएगा। बताया कि उक्त क्यूआर कोड को स्कैन कर किसी भी यूपीआई पेमेंट मोबाइल एप्लीकेशन जैसे डाक-पे, गूगल पे, फोन पे, पेटीएम, एमेजन पे आदि के जरिए भुगतान किया जा सकेगा। भुगतान की प्रक्रिया ग्राहक द्वारा पूर्ण करने पर सॉफ्टवेयर सेंट्रल सर्वर से भुगतान संपन्न होने की जानकारी लेगा और ग्राहक की रसीद प्रिंट हो जाएगी। पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि इससे डाकघरों में आए हुए ग्राहकों को फुटकर पैसों की समस्या से राहत मिल जाएगी और काउंटर पर बैठे डाक सहायक को भी नकद लेन-देन से छुटकारा प्राप्त हो जाएगा और समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed