फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now the 6233 candidates in the fray

अब कुल 6233 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Tue, 17 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Tue, 17 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Now the 6233 candidates in the fray
 पंचायत चुनाव के दूसरे दौर के प्रथम चरण के नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार  को 4008 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। प्रधान पद के लिए 1396 और सदस्य पद के  लिए 2612 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। पहले चरण में आने वाले सैदपुर,  जखनिया, सादात एवं मनिहारी ब्लाक में 28 नवंबर को मतदान होना है। प्रधान  पद के लिए कुल 2963 तथा सदस्य पद के लिए कुल 3270 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


सैदपुर, सादात, जखनिया और मनिहारी विकास खंड के प्रधान पद  की 373 एवं सदस्य पद की 4649 सीट के लिए 28 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। सोमवार से शुरू हुए नामांकन कार्य के पहले और दूसरे दिन मंगलवार को बड़ी  संख्या में प्रधान और सदस्य पद के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन किया। सैदुपर संवाददाता के अनुसार निर्वाचन अधिकारी शिवपूजन द्विवेदी ने बताया कि  प्रधान पद के लिए नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को प्रधान पद के लिए 384   एवं सदस्य पद के लिए 501 उम्मीदवारों के तरफ से नामांकन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार  और मंगलवार दो दिनों तक हुए नामांकन में प्रधान पद के 672 और सदस्य पद के  लिए 601 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। इस दौरान सुरक्षा के  व्यापक इंतजाम किए गए थे। सादात संवाददाता के अनुसार निर्वाचन अधिकारी अमित  प्रताप सिंह ने बताया कि ब्लाक के प्रधान पद की सीटों के लिए दूसरे दिन  मंगलवार को 353 एवं सदस्य पद के लिए 801 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।  सोमवार और मंगलवार को हुए प्रधान पद की सीटों के लिए 741 एवं सदस्य पद के  लिए 1020 उम्मीदवार चुनाव मैदान में लड़ने के लिए उतर चुके हैं। जखनिया  संवाददाता के अनुसार निर्वाचन अधिकारी दीनानाथ राम ने बताया कि आज प्रधान  पद की सीट के लिए 327 एवं सदस्य पद के लिए 537 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल  किया। अब प्रधान पद के कुल  826और सदस्य पद के कुल  933उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। नामांकन के बाद  प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं  प्रशासन स्तर से चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed