फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now MEMU train ride go to Banaras

अब बनारस तक जाएं मेमू सवारी गाड़ी से

Fri, 16 Jan 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 16 Jan 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Now MEMU train ride go to Banaras

बक्सर से मुगलसराय होते हुए वाराणसी तक के लिए

विज्ञापन
विस्तारित मेमू सवारी गाड़ी (मेनलाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) को शुक्रवार को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जगजीवन राम पार्क में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि वैसे तो दिलदारनगर आदर्श श्रेणी का रेलवे स्टेशन है, लेकिन अभी यहां और सुविधा के विस्तार की जरूरत है। आने वाले दिनों में इस स्टेशन पर तमाम यात्री सुविधाओ का विस्तार किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि नए टिकट भवन का कार्य चल रहा है। सरकुलेटिंग एरिया में भी कार्य कराया जा रहा है। पे एंड यूज के तहत शौचालय की सुविधा भी आने वाले कुछ महीनों में उपलब्ध करा दी जाएगी। स्टेशन पर रिटायरिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जानी है। उन्होंने कहा कि दिलदारनगर के अलावा रेल खंड पर पड़ने वाले अन्य स्टेशनों जमानिया, भदौरा, गहमर के साथ ही दरौली का विकास कर कायाकल्प किया जाएगा।

 उन्होंने हाजीपुर जोन के रेल अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार रेलवे के विकास के साथ ही यात्री सुुविधाओें में वृद्धि को लेकर गंभीर है। आने वाले कुछ समय में रेलवे का तेजी के साथ विकास किया जाएगा। रेल राज्य मंत्री ने रेलमार्ग पर पड़ने वाले इस महत्वपूर्ण स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के ठहराव का आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

कहा कि जिले के सभी रेलवे स्टेशनों का विकास किया जाएगा। मनोज सिन्हा के साथ प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, विधान परिषद सदस्य विजय यादव, एमएलसी राजदेव सिंह, एमएलसी चेतनारायण सिंह, केदारनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मेमू सवारी गाड़ी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अलीशेर राईनी, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, वरिष्ठ नेता बालकृष्ण त्रिवेदी, मनोज बाबा, दिनेश, मन्नू सिंह के अलावा हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक एके मित्तल, दानापुर मंडल रेल प्रबंधक एनके गुप्त, मुख्य संपर्क अधिकारी दानापुर अरविंद रजक, सीनियर डीसीएम अमिताभ प्रभाकर, मुख्य परिचालन प्रबंधक दीपक नाथ, महाप्रबंधक सचिव अजीत कुमार झा, वरीय मंडल अभियंत्रण अखिलेश कुमार, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) संजीव शर्मा आदि मौजूद थे।

खड़ी रही ताड़ीघाट पैसेंजर
मेमू सवारी गाड़ी के शुभारंभ के लिए चार बजे का समय निर्धारित था, लेकिन तय समय सीमा से करीब डेढ़ घंटे विलंब से सवारी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान दिलदारनगर से ताड़ीघाट की ओर जाने वाली सवारी गाड़ी को रोके रखा गया था।

मालूम हो कि यह सवारी गाड़ी रोजाना शाम को 4:50 बजे ताड़ीघाट के लिए रवाना होती है, लेकिन शुक्रवार को इसे काफी विलंब से कार्यक्रम खत्म होने के बाद सवा 6 बजे रवाना किया गया। सवारी गाड़ी के देर से चलने के कारण विभिन्न स्टेशनों पर इसकी प्रतीक्षा में बैठे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एक मंच पर दिखे राजनीति के धुरंधर
विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं से लैस जिले की राजनीति के कई धुरंधर शुक्रवार को एक मंच पर खड़े दिखाई दिए। मौका था बक्सर से मुगलसराय तक जाने वाली मेमू सवारी गाड़ी के वाराणसी तक विस्तारीकरण के शुभारंभ कार्यक्रम का। स्थानीय जंक्शन पर समारोहपूर्वक आयोजित इस कार्यक्रम में कई दलों के जनप्रतिनिधि एक साथ मंच पर मौजूद दिखाई दिए।

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा संग प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, एमएलसी सपा नेता विजय यादव, एमएलसी बसपा नेता राजदेव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मेमू सवारी गाड़ी को रवाना किया। रेल राज्यमंत्री की ओर से इन्हेें बाकायदा आमंत्रित किया गया था। जिले के विकास के मुद्दे पर इन दिग्गजों को एक साथ देख लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed