फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now illiterate people aged between 18 to 60 years will be marked

Ghazipur News: अब 18 से 60 वर्ष आयु के निरक्षर होंगे चिह्नित

Sun, 11 Aug 2024 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Now illiterate people aged between 18 to 60 years will be marked
गाजीपुर। निरक्षरों के जीवन में शिक्षा की ज्योति जलाने के लिए जिले में उनका सर्वे किया जाएगा। इसके लिए नवभारत साक्षरता योजना के तहत एप के माध्यम से 18 से 60 वर्ष आयु के निरक्षरों को चिह्नित किया जाएगा। शिक्षकों से डोर-टू-डोर सर्वे कराने के बाद निरक्षरों को सूचीबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में कोई भी व्यक्ति निरक्षर न रहे, इसके लिए संचालित नवभारत साक्षरता योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। इसके तहत 18 से 60 वर्ष की आयु तक के निरक्षर व्यक्ति चिह्नित किए जाएंगे। परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षक अपने-अपने स्कूल क्षेत्र के गांव में डोर-टू-डोर सर्वे करेंगे। इसके बाद एनआईएलपी पोर्टल पर निरक्षरों को सूचीबद्ध करते हुए उनकी सूचना अपलोड करेंगे। इसके बाद उन्हें साक्षर बनाया जाएगा। प्रति 10 निरक्षर पर एक-एक सामाजिक कार्यकर्ता का चयन बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से किया जाएगा। जो नवभारत साक्षरता योजना के तहत विशेष विधि से निरक्षरों को साक्षर बनाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए निदेशक साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा का निर्देश मिला है। इनको सर्वे की मदद से चिह्नित करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही साक्षरता मिशन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों को भी जागरूक किया जा रहा है। निरक्षरों को सूचीबद्ध करने के बाद जल्द ही उन्हें साक्षर बनाने का कार्य किया जाएगा।- अमित राय जिला समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed