फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Now Guruji will find out the reason for the children not coming to school

अब बच्चों के स्कूल न आने के कारण का पता लगाएंगे गुरुजी

Fri, 06 May 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now Guruji will find out the reason for the children not coming to school
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों से गैरहाजिर रहने वाले बच्चों की अनुपस्थिति के कारण की पड़ताल भी गुरुजी करेंगे। इसके लिए एआरपी, एसआरजी एवं शिक्षक संकुल को दो-दो विद्यालयों की जिम्मेदारी दी गई है। ये छात्रों के अनुपस्थित रहने के कारणों की तलाश करने के साथ ही पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की जानकारी कर उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के लिए आवेदन कराएंगे, ये पूरा विवरण वह रोजाना साइट पर अपडेट भी करेंगे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में लक्ष्य से ज्यादा बच्चों का नामांकन हुआ। निर्धारित लक्ष्य से अधिक बच्चों का नामांकन किया गया है। बीते सत्र में जिले में 2,89,900 बच्चे नामांकित थे। इसके सापेक्ष इस सत्र में कुल नामांकन का लक्ष्य 3,52,289 निर्धारित किया गया था। इस तरह 62,389 नवीन बच्चों के नामांकन के लक्ष्य की तुलना में 30 अप्रैल तक जिले में 62671 नवीन बच्चे नामांकित हुए। दाखिला होने के बाद भी बड़ी संख्या में बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच रहे।
विज्ञापन

विभाग अब इन बच्चों के स्कूल न आने के कारणों का पता लगाएगा। साथ ही उनकी अनुपस्थित के कारणों का भी पता लगाए। इसकी जिम्मेदारी ऐकडेमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) एवं संकुल के शिक्षकों को सौंपी गई है। जिले में तीन एसआरजी, 61 एआरपी एवं 193 न्याय पंचायतों में सभी न्याय पंचायतों में पांच-पांच शिक्षक संकुल हैं। खंड शिक्षाधिकारी की ओर से इनको दो-दो विद्यालय आवंटित किए गए हैं। ये बच्चों के विद्यालयों से अनुपस्थित होने के कारणों के साथ ही पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों को चिह्नित कर उन्हें छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित कर आवेदन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed