फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Notice given to register, warned

पंजीकरण कराने को दी नोटिस, चेताया

Mon, 18 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Notice given to register, warned
गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम ने रविवार को भी मुहम्मदाबाद में अवैध रूप से संचालित चार निजी अस्पतालों पर छापा मारा। जांच टीम को देखते ही एक अस्पताल और एक अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक शटर गिराकर भाग खड़े हुए। दो अस्पतालों में डाक्टर ही नहीं मिले और दो का पंजीकरण फेल हो गया था। उनको नोटिस जारी कर नया पंजीकरण कराने और सप्ताह भर के भीतर सभी कमियों को पूरा करने की चेतावनी दी गई। जांच टीम ने मुहम्मदाबाद के वकीलबाड़ी जफरपुर में संचालित ग्लोबल हास्पिटल पर छापा मारा। इससे पहले ही संचालक अस्पताल बंद कर भाग निकला और जाते-जाते बोर्ड भी उखाड़ ले गया। कुछ यही हाल भारत अल्ट्रासाउंड का भी था। यहां भी शटर बंद मिला। एक हास्पिटल में कोई डाक्टर ही नहीं मिला। पूछने पर संचालक इधर-उधर की बात करते रहे। तिवारीपुर मोड़ स्थित एक हास्पिटल का पंजीकरण खत्म हो गया था। उसे दो दिन के भीतर नया पंजीकरण कराने या अस्पताल बंद करने का निर्देश दिया गया। एक और हास्पिटल में भी डाक्टर नहीं थे। इसके अलावा यहां और भी कई कमियां पाई गईं, जिसे दूर करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। जांच टीम में एसीएमओ डा. केके वर्मा व डा. उमेश कुमार सहित तीन लोग शामिल थे। एसीएमओ डा. केके वर्मा ने बताया कि अवैध अस्पतालों को नहीं संचालित होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed